मंगलवार I पटना। Desk I
डिजिटल न्यूज चैनल WeeHours News Bihar (weehoursnews.com) ने अपनी ईमानदार और निष्पक्ष छवि को बरकरार रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। चैनल के नियमों का लगातार उल्लंघन करने और संस्थान की छवि को धूमिल करने के आरोप में संवाददाता बिपिन बाबू (कर्मचारी कोड: WHN/2026/06) की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त (Terminate) कर दिया गया है।बिपिन बाबू की जॉइनिंग इसी महीने (मध्य अगस्त) में हुई थी और उनका कार्ड 31 जुलाई 2027 तक वैध था। उनके खिलाफ नियमों के विरुद्ध जाने की कई शिकायतें मिलने पर प्रबंधन द्वारा उन्हें सख्त चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद आचरण में सुधार न होने पर, चैनल ने अपनी 'Zero Tolerance Policy' के तहत महज 10 दिनों के भीतर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
आम सूचना: अब बिपिन बाबू का WeeHours News या इसके वेब पोर्टल से कोई संबंध नहीं है। उनके द्वारा किए गए किसी भी कार्य या लेन-देन के लिए संस्थान जिम्मेदार नहीं होगा।