‘मोहम्मद दीपक’ बनकर खड़े हुए, अब मिलेगा सम्मान

WeeHours Breaking I रांची/कोटद्वार। कोटद्वार में 70 वर्षीय बुजुर्ग वकील अहमद की जान बचाने और इंसानियत के साथ खड़े होने वाले दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को सम्मानित किया जाएगा। झारखंड सरकार में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दीपक को दो लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्हें झारखंड बुलाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की भी घोषणा की गई है। घटना के दौरान जब नफरत भरी भीड़ का माहौल बना, तब दीपक ने अपनी जान की परवाह किए बिना बुजुर्ग मुस्लिम वकील को बचाया और खुद को “मोहम्मद दीपक” बताकर डटकर खड़े हो गए। उनके इस साहस और भाईचारे की मिसाल ने देशभर का ध्यान खींचा है। मंत्री अंसारी ने कहा कि नफरत के दौर में इंसानियत की रक्षा करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए।