उर्फी जावेद पर ‘धर्म से निकालने’ के दावे पर बवाल!

Desk I WeeHours News I सोमवार I सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी द्वारा जारी एक वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में फैजान अंसारी ने दावा किया कि अभिनेत्री उर्फी जावेद को इस्लाम से “निकाल दिया गया” है और अब उन्हें “गीता भारद्वाज” कहा जाएगा। फैजान का आरोप है कि उर्फी जावेद लगातार मुस्लिम समुदाय का अपमान कर रही थीं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया। इन दावों पर उर्फी जावेद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर जारी बयान में इन खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उर्फी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह बहुत पहले ही किसी भी धर्म को छोड़ चुकी हैं और खुद को नास्तिक मानती हैं। उन्होंने कहा, “मैं किसी धर्म को नहीं मानती। जिस धर्म में मैं हूं ही नहीं, वहां से मुझे कौन और कैसे निकाल सकता है?” उर्फी जावेद की इस प्रतिक्रिया के बाद मामला और गरमा गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस पूरे विवाद को निजी आस्था और अभिव्यक्ति की आज़ादी से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कई यूज़र्स ऐसे दावों को भड़काऊ और तथ्यहीन बता रहे हैं।