भारत-अमेरिका डील पर कांग्रेस का तंज

Desk I WeeHours NewsI 2 जनवरी I अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए जा रहे टैरिफ में कटौती की घोषणा के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने दबाव में नजर आते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की घोषणा, रूस और वेनेजुएला से भारत की तेल खरीद से जुड़ा अपडेट और अब भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातें—तीनों की घोषणा वॉशिंगटन डीसी से हुई हैं। जयराम रमेश ने दावा किया कि पहले दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी दिखती थी, लेकिन अब पीएम मोदी ट्रंप के साथ असहज दिखाई देते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “वॉशिंगटन में साफ तौर पर मोगैम्बो खुश है,” और इसे किसी भी तरह से ‘फादर ऑफ ऑल डील्स’ नहीं बताया।