सत्ता की भूख: पंचायत चुनाव के लिए मासूम की बलि

WeeHours Breaking I महाराष्ट्र। पंचायत चुनाव में सरपंच बनने की चाहत ने एक पिता को हत्यारा बना दिया। 28 वर्षीय पांडुरंग कोंडमांगले पर आरोप है कि उसने कानून से बचने के लिए अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी। महाराष्ट्र पंचायती राज कानून के अनुसार दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है। पांडुरंग के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो जुड़वा बेटियां थीं। आरोप है कि उसने अपने दोस्त गणेश शिंदे के साथ मिलकर एक बच्ची को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सत्ता की भूख और गिरते मानवीय मूल्यों की भयावह तस्वीर पेश करती है।