WeeHours Breaking I पूर्णिया। सूरज बिहारी उर्फ सूरज यादव हत्याकांड में फरार आरोपियों के खिलाफ अब कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। अदालत ने सभी फरार अभियुक्तों के घरों की कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। पूर्णिया पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन वे लंबे समय से फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय से आदेश मिलते ही जल्द ही कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे आरोपियों पर दबाव बनेगा और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया जा सकेगा। गौरतलब है कि पूर्णिया में मामूली विवाद के बाद सरेआम हुई इस हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। FIR में 7 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।