देश की राजधानी दिल्ली में लोगों के लापता होने के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। जनवरी 2026 के पहले 27 दिनों में राजधानी से कुल 807 लोग गायब हुए, जिनमें से 572 का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। औसतन हर दिन 27 लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है। Delhi Police के अनुसार वयस्कों के 616 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 181 लोगों को ट्रेस कर लिया गया, जबकि 435 वयस्क अब भी लापता हैं। नाबालिगों के 191 मामलों में से केवल 48 बच्चों को खोजा जा सका, जबकि 137 बच्चे अब भी अनट्रेस्ड हैं। हालात और गंभीर तब हो जाते हैं जब बीते 11 वर्षों में दिल्ली से 5,559 बच्चों के लापता होने और 695 बच्चों का आज तक पता न चलने की जानकारी सामने आती है। यह स्थिति सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।