Desk I WeeHours News I दिल्ली I
तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी के बीच सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नए चेयरमैन-मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर ऑपरेशन्स डायरेक्टर रवि के. की नियुक्ति की है। मौजूदा CMD डीके सुनील के 30 अप्रैल 2026 को रिटायर होने के बाद रवि पदभार संभालेंगे।
तीन दशकों का एविएशन अनुभव रखने वाले रवि एलसीए-तेजस प्रोजेक्ट के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। वायुसेना के लिए LCA-मार्क-1ए के दो बड़े सौदों और तेजस को फाइटर स्क्वाड्रन में शामिल कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। साथ ही, HAL की वह उत्पादन क्षमता भी उन्हीं के नेतृत्व में विकसित हुई, जिससे सालाना 16 तेजस जेट बनाए जा सकें।
हालांकि, नए CMD के सामने सबसे बड़ी चुनौती अमेरिकी F-404 इंजनों की आपूर्ति में देरी है, जिससे तेजस की डिलीवरी प्रभावित हो रही है। इसी वजह से सरकार ने फ्रांस के साथ 114 ‘मेक इन इंडिया’ राफाल जेट को मंजूरी दी है।
इसके अलावा, रवि को HAL के सिविल एविएशन में विस्तार और नए विमानों व हेलीकॉप्टर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी।