सुनेत्रा पवार: विरासत से नेतृत्व तक, सत्ता में नई भूमिका

Md Imran I WeeHours News I दिल्ली I राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहीं, लेकिन बारामती की सियासत में वह हमेशा एक मजबूत पर्दे के पीछे की शक्ति मानी जाती रहीं। अब परिस्थितियों के बड़े बदलाव के बीच वह महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाने जा रही हैं। अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति में पैदा हुए शून्य के बीच एनसीपी ने नेतृत्व की जिम्मेदारी सुनेत्रा पवार को सौंपने का फैसला किया है। शुक्रवार को हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की आपात बैठक में उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पार्टी नेताओं की सलाह पर सुनेत्रा पवार ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। शनिवार शाम मुंबई में उनके शपथ ग्रहण के साथ राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा। इसके लिए वह बारामती से पुणे होते हुए मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं।