Md Imran I WeeHours News I 31 जनवरी I केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026–27 का आम बजट पेश करने जा रही हैं। ऐसे समय में जब भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले दो वर्षों में तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है, सरकार के सामने कई गंभीर आर्थिक चुनौतियां खड़ी हैं।
सबसे बड़ी चुनौती जीडीपी ग्रोथ की रफ्तार है। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार ग्रोथ 6.8–7.2% रह सकती है, जबकि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के लिए 8% से अधिक विकास दर जरूरी है। दूसरी ओर, RBI के प्रयासों के बावजूद रुपया दबाव में है और जनवरी 2026 में डॉलर के मुकाबले 92 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया।
आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में छंटनी रोजगार के मोर्चे पर चिंता बढ़ा रही है, जबकि चीन के साथ बढ़ता व्यापार घाटा घरेलू उद्योगों पर दबाव डाल रहा है। सोने-चांदी की रिकॉर्ड कीमतों से मिडिल क्लास प्रभावित है।
इसके अलावा, CREA की रिपोर्ट के अनुसार वायु प्रदूषण गंभीर बना हुआ है। अमेरिका के ऊंचे टैरिफ, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की सुस्ती और किसानों की कम उत्पादकता भी बजट 2026 की बड़ी चुनौतियों में शामिल हैं।