Desk I WeeHours News I 30 जनवरी I बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म मर्दानी 3 आज यानी 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म ऐसे समय में रिलीज़ हुई है, जब बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही बॉर्डर 2 जबरदस्त कमाई कर रही है, ऐसे में मर्दानी 3 को सीधा मुकाबला बॉर्डर 2 से मिल रहा है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि पहले दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है और थिएटर्स में ऑक्यूपेंसी कितनी दर्ज की जा रही है। सैकनिक के मुताबिक, 30 जनवरी को मर्दानी 3 की मॉर्निंग शो में ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 8.97 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर के शो में यह बढ़कर 14.78 प्रतिशत तक पहुंच गई। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म भारत में करीब 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई है। यशराज फिल्म्स ने इस बार मल्टीप्लेक्स की बजाय लिमिटेड स्क्रीन्स और कम टिकट कीमतों पर फोकस करने की रणनीति अपनाई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक थिएटर तक पहुंचे। इससे पहले मेकर्स ने यही रणनीति फिल्म सैंयारा के लिए अपनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मर्दानी 3 पहले दिन 2 से 4 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म के रिव्यू की बात करें तो एबीपी लाइव ने इसे 5 में से 3.5 स्टार देते हुए रानी मुखर्जी के अभिनय की जमकर तारीफ की है और लिखा है कि रानी ने पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में जान डाल दी है, उनकी मराठी डायलॉग डिलीवरी, दमदार एक्शन और प्रभावशाली अभिनय फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।