Desk I WeeHours News I 30 दिसम्बर I बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके प्रमोशन के सिलसिले में रानी लगातार मीडिया से बातचीत कर रही हैं। इसी दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने हाल ही में सुर्खियों में रहे म्यूज़िक प्रोड्यूसर ए.आर. रहमान के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। डीडी न्यूज़ से बातचीत में रानी मुखर्जी ने कहा कि उनके अनुसार बॉलीवुड सबसे ज्यादा सेक्युलर इंडस्ट्री है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में अपने करीब 30 साल के करियर के दौरान उन्होंने कभी धर्म या जाति के आधार पर किसी तरह का भेदभाव महसूस नहीं किया। रानी ने कहा, “मैं बॉलीवुड से बेहद प्यार करती हूं और आज मैं जो कुछ भी हूं, इसी इंडस्ट्री की बदौलत हूं।” आगे उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में आखिरकार मैरिट ही मायने रखती है और वही व्यक्ति सफलता हासिल करता है जो ऑडियंस के साथ खुद को जोड़ पाता है। रानी के इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वह ए.आर. रहमान के बयान से सहमत नहीं हैं। गौरतलब है कि मर्दानी 3 को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और यह रानी की लोकप्रिय मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की तीसरी कड़ी है, जिसमें वह एक बार फिर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं।