उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत 6 लोगों का विमान क्रेश में मौत

Md Imran I बुधवार I महाराष्ट्र I महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अजित पवार सहित कुल छह लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। ये हादसा बुधवार सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अजित पवार चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या किसी तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गया। बताया जा रहा है कि अजित पवार एक दिन पहले मुंबई में हुई कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे और वहां से बारामती रवाना हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में उनके साथ 5 अन्य लोग भी सवार थे। यह एक प्राइवेट कंपनी का चार्टर्ड प्लेन था। आपको बता दें कि पुणे में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने हैं और इन्हीं चुनावों को लेकर अजित पवार ने बारामती में बैठकों की योजना बनाई थी। यह हादसा उन्हीं बैठकों से पहले हुआ।