77वें गणतंत्र दिवस पर बक्सर में जीविका की भव्य झांकी, तृतीय पुरस्कार से सम्मा

Vikas Singh I 27 जनवरी I बक्सर I 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर क़िला मैदान, बक्सर में जीविका बक्सर की ओर से जीविका दीदियों और कर्मियों द्वारा सतत् जीविकोपार्जन योजना पर आधारित भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आजीविका संवर्धन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में 30 से अधिक जीविका दीदियों सहित सभी कर्मियों की सहभागिता रही। जिला प्रशासन द्वारा झांकी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीविका जिला कार्यालय परिसर में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक श्री दयानिधि चौबे ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ, जिसने देश को लोकतांत्रिक स्वरूप दिया। उन्होंने संविधान के मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता और न्याय—का पालन करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।