Md Imran I 17 जनवरी I मधेपुरा I
बिहार के मधेपुरा में शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह 5 बजे का है। शहर के गोशाला के पास एनएच 106 पर हाइवा और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार सवार सभी चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कार हाइवा में फंस कर घसीटा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया। मरने वाले सभी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। सभी मधेपुरा के ही रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सोनू कुमार, साहिल और साजन यादव (28) के रूप में की गई है। एक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
बच्चे को देखने जा रहे थे सभी दोस्त
पुलिस के अनुसार मृतक सोनू की पत्नी ने शुक्रवार की रात में ही शहर के एक निजी नर्सिंग होम में बेटे के जन्म दिया था। इसके लेकर सोनू बेहद उत्साहित था। वह शनिवार को अपने तीन दोस्तों के साथ उसे ही देखने जा रहा था। सोनू कंप्यूटर ठीक करने का काम करता था। जबकि साहिल ठेकेदारी और साजन मेडिकल दुकान, लैब और सैलून चलाता था।
बिहार के मधेपुरा जिला मुख्यालय में एनएच 106 पर शनिवार अलसुबह हाईवा और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो मृतकों की पहचान हो गई है और दो की नहीं हो पाई है। शव को पीएम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मधेपुरा-वीरपुर एनएच 106 पर बीएन मंडल यूनिवर्सिटी से समीप पावर ग्रिड के ठीक सामने यह दुर्घटना हुई है। मौके से हाईवा चालक फरार हो गया है। कार पर मस्जिद चौक लिखा हुआ है। कार का आधा हिस्सा हाईवा के अंदर चला गया था, जिस कारण कार सवार चारों युवकों का चित्थडें उड़ गए। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के अनुसार शव को पीएम के लिए लाया गया है।
दो मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में दो लोगों की पहचान हो गई है। मधेपुरा शहर के वार्ड 20 गुलजारबाग निवासी अशोक साह का पुत्र सोनू कुमार (35) और वार्ड 13 मस्जिद चौक निवासी सुबोध साह का पुत्र साहिल (32) की जान चली गई। हादसे का भयावह मंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार तड़के जब घना कोहरा छाया हुआ था और चारों ओर अंधेरा पसरा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने तेज रफ्तार में कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वह हाइवा के नीचे जा घुसी। कार के परखच्चे उड़ गए और भीतर बैठे चारों युवक बुरी तरह फंस गए। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल उठे और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।
युवकों की पहचान और परिवार में मातम
फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी युवक किसी निजी कार्य से कार से यात्रा कर रहे थे। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों तक पहुंची, घरों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।